बरवाडीह: बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने दिखाई संवेदनशीलता, दृष्टिहीन युवक को ठंड से राहत के लिए प्रदान किया कम्बल
संवाददाता:सुरेंद्र कुमार बरवाडी़ह:
बरवाडीह प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए खुरा पंचायत निवासी दृष्टिहीन युवक दीपू कुमार,पिता डोमन राम को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल प्रदान किया.बीडीओ के इस कदम से जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है.जानकारी के अनुसार दीपू कुमार दोनों आंखों से देखने में असमर्थ हैं और सीमित संसाधनों के कारण उन्हें ठंड के मौसम में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.
इस संबंध में सूचना मिलने पर बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए सहायता उपलब्ध कराई.कंबल वितरण के दौरान स्थानीय पत्रकार रवि कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे.उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों के लिए इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य लोगों को भी मदद के लिए प्रेरित करती है,स्थानीय ग्रामीणों ने बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता आम लोगों का भरोसा मजबूत करती है,ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे,

