Ad image

बरवाटोली पंचायत के ग्राम बेतर में 270 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, प्रखंड प्रमुख मनीष उरांव रहे मुख्य अतिथि

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरवाटोली पंचायत के ग्राम बेतर में 270 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, प्रखंड प्रमुख मनीष उरांव रहे मुख्य अतिथि

बब्लू खान चंदवा

प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंतर्गत बरवाटोली पंचायत के ग्राम बेतर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम बेतर स्थित हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों तथा रांची जिला के पंडरी एवं बलसोकरा ग्राम पंचायत से आए वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कुल 270 कंबलों का वितरण किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख मनीष उरांव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, दरोगा रितेश कुमार तिग्गा, बलसोकरा पंचायत के मुखिया झामको मुंडा, बरवाटोली पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव, ग्राम प्रधान चरवा उरांव तथा देवप्रसाद सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव ने कहा कि प्रारंभ से ही हम सभी का प्रयास रहा है कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाई जाए, और इस तरह का कंबल वितरण उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव ने रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *