Ad image

सड़क सुरक्षा माह के तहत चेकिंग अभियान, 25 वाहन चालकों से 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क सुरक्षा माह के तहत चेकिंग अभियान, 25 वाहन चालकों से 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला

बब्लू खान

लातेहार:

- Advertisement -

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा चालान काटा जा रहा है।

एक जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिन जहां एक ओर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल एवं मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चंदवा प्रखंड के मेकलूसकीगंज सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों से कुल 62,000 रुपये का दंड शुल्क वसूला गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *