Ad image

रात के अंधेरे में गांव में घुसे चार माफिया, ग्रामीणों ने घेरकर रेलवे क्रॉसिंग पर पकड़ा, पुलिस के हवाले

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रात के अंधेरे में गांव में घुसे चार माफिया, ग्रामीणों ने घेरकर रेलवे क्रॉसिंग पर पकड़ा, पुलिस के हवाले

बब्लू खान
Anchor लातेहार।

लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटरिया चोटाग में बीती रात करीब 11 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बोलेरो वाहन से चार माफिया गांव में घुस आए। आरोप है कि चारों ने ग्रामीणों को घरों से बाहर निकालकर धमकाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

अचानक हुई इस घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लगभग 20 से 30 महिला-पुरुष एकजुट हो गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चारों आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर लातेहार रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सदर थाना के एसआई नागेश्वर महतो ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *