Ad image

नववर्ष को लेकर गारू पुलिस अलर्ट, थाना गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नववर्ष को लेकर गारू पुलिस अलर्ट, थाना गेट के पास सघन वाहन जांच अभियान

रामदयाल यादव गारू (लातेहार)।

नववर्ष के आगमन को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के उद्देश्य से गारू पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

जांच अभियान के दौरान आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वालों, अवैध शराब की तस्करी तथा हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मौके पर ही सख्त कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *