Ad image

मनरेगा में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को लातेहार में

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को लातेहार में

बब्लू खान

लातेहार सामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला मुख्यालय लातेहार में एक सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

- Advertisement -

यह प्रेस वार्ता लातेहार ज़िले में विगत बर्षों में मनरेगा में हुए ऐतिहासिक भ्रष्टाचार से संबंधित होगी।

सौरभ ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा मनरेगा के नाम बदलने के बाद उन्होंने जब लातेहार ज़िले में इससे संबंधित योजनाओं को जानने-समझने का प्रयास किया तो कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

ये तथ्य इस योजना में हुए बड़े भ्रष्टाचार की पुष्टि करते हैं जिसमें विभिन्न स्तर पर छोटे-बड़े प्रशासनिक पदाधिकारियों और इस योजना से जुड़े लोगों के संलिप्तता के भी पुख़्ता प्रमाण हैं।

- Advertisement -

इसी विषय पर यह बेहद महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता ज़िला मुख्यालय में रखी गई है जिसमें ज़िले भर के पत्रकार उपस्थित रहेंगे।

सौरभ के इस प्रेस वार्ता की घोषणा के बाद से ही मनरेगा से संबंधित महकमों में हड़कंप है।

एक ओर जहां ज़िले भर की निगाहें इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर टिकी हैं वहीं दूसरी ओर यह देखना दिलचस्प होगा कि सौरभ के इस सनसनीख़ेज़ प्रेस वार्ता में क्या बड़े खुलासे होते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *