WhatsApp Group Join Now
शिव शनि देव मंदिर का षष्टम वार्षिकोत्सव 9 जनवरी से
तैयारी पूरी वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे आयोजित
9 को निकलेगी कलश यात्रा 10 को शनि अभिषेक, हवन एवं भंडारा कार्यक्रम होगी आयोजित
बब्लू खान
Contents
लातेहार
जिला मुख्यालय के बाजारटांड स्थित शिव शनि देव मंदिर का षष्टम वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के सदस्य मुरली अग्रवाल एवं कृष्ण प्रसाद ने बताया कि शिव शनि देव मंदिर का वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं 10 जनवरी को शनि अभिषेक हवन,पूजन एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने लातेहार वासियों से मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सहभागिता निभाने की अपील की है एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए तन मन धन से सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने सभी भक्तजनों से भंडारे के दिन मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की भी अपील की है*।

