Ad image

इस वर्ष विभिन्न चौक चौराहे पर इस वर्ष आलाव व्यवस्था रही नदारत,सरकारी वाहन चलती है 130 किलोमीटर प्रतिदिन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इस वर्ष विभिन्न चौक चौराहे पर इस वर्ष आलाव व्यवस्था रही नदारत,सरकारी वाहन चलती है 130 किलोमीटर प्रतिदिन

सरकारी वाहन 130 किलोमीटर सरपट दौड़ती है,तब पहुंचती हैं बरवाडी़ह सरकारी कार्यालय:अंचलाधिकारी

संवाददाता:सुरेंद्र कुमार

बरवाडी़ह:

- Advertisement -

लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचलाधिकारी लवकेश सिंह इन दिनों काफी चर्चा में है,इस वर्ष अत्यधिक शीत लहर और ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है, प्रतिवर्ष बरवाडीह प्रखंड में दर्जनों विभिन्न चौक चौराहे पर प्रतिवर्ष आलाव की व्यवस्था की जाती थी,लेकिन इस वर्ष आवंटन न होने की हवाला देते हुए अलाव की व्यवस्था अंचलाअधिकारी के द्वारा नहीं होने से राहगीरों, ग्रामीनो एवं दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,एवं आक्रोश भी देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अंचलाधिकारी प्रखंड मुख्यालय छोड़ पलामू जिले के मेदिनीनगर में रहते हैं जो प्रतिदिन बरवाडीह अंचल कार्यालय से उन्हें लेने के लिए मेदिनीनगर सरकारी वाहन जाती है तब कार्यालय पहुंचते हैं,एवं अंचल कार्यालय के काम निपटाने के बाद देर शाम फिर सरकारी वाहन उन्हें मेदिनीनगर छोड़ कर बरवाडीह वापस देर रात आती है, ऐसे में सवाल उठता है की सरकारी वाहन प्रतिदिन करीब 130 किलोमीटर का सफर तय करती है ईंधन का आवंटन कहां से आता है यह बरवाडीह प्रखंड वासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है,प्रतिदिन बरवाडीह से मेदिनीनगर सरकारी वाहन दो बार आती जाती है इसका आवंटन कहां से आता आता है यह बहुत बड़ा सवाल है,क्या अंचलाधिकारी को खुलेआम सरकारी वाहन का दुरुपयोग करने की छूट मिली है क्या,

*विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू ने क्या कहा*

इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अंचला अधिकारी को प्रखंड मुख्यालय मे ही रहना चाहिए किनके आदेश पर सरकारी वाहन का दुरुपयोग किया जा रहा है,एवं प्रतिदिन बरवाडी़ह से मेदनीनगर दो बार आना और जाना चाहिए,करीब 130 किलोमीटर का सफर तय करने में जो ईंधन खर्च हो रही है वह सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है,यह बहुत ही गंभीर मामला है, इसकी लिखित शिकायत लातेहार जिला उपायुक्त से की जाएगी अंचलाधिकारी की मनमानी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी,

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *