बाल दिवस को लेकर एच .एस इंपीरियल पब्लिक में दो दिवसीय कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन
अलग-अलग खेल पर आधारित कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन
झारखण्ड न्यूज 24
कुडू
मनोहर ठाकुर
लोहरदगा। जिले के कैरो प्रखंड स्थित चरीमा ग्राम के एच .एस इंपिरियल पब्लिक स्कूल में आगामी बाल दिवस को लेकर दो दिवसीय अलग-अलग खेलों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 13 नवंबर से 14 नवंबर तक किया गया है। इसके प्रथम दिन के खेल का उद्घाटन एच . एस. इंपीरियल पब्लिक स्कूल के निर्देशक इरशाद अंसारी एवं ताइक्वांडो कोच सह लोहरदगा जिला उप सचिव अरविंद यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया । इस मौके पर अरविंद यादव ने कहा कि खेल हमें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। वहीं मौके पर एच . एस इंपीरियल निर्देशक इरशाद अंसारी ने बताया कि बाल दिवस पर अलग-अलग खेल पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बच्चों की रचनात्मक कौशल और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में सिखाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

