किशोरों और युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता जरूरी – अलीरजा अंसारी
पीएमश्री रा. उ. उच्च विद्यालय जिंगी में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झारखण्ड न्यूज 24
कुडू
मनोहर ठाकुर
कुड़ू: सटीक जानकारी, जागरूकता और परीक्षण को बढ़ावा देकर एचआईवी/एड्स के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संक्रमण को कम करना और इससे होने वाली मौतों को नियंत्रित करना है। उपर्युक्त बातें कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अवस्थित पीएमश्री रा. उ. उच्च विद्यालय जिंगी में आज माध्यमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि अभी भी पूरी दुनिया में लगभग साढे छ: लाख मौतें एचआईवी संक्रमण के कारण होती हैं। इसलिए अपने टोले-मोहल्ले में भी पढ़ने लिखने वाले युवाओं को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करनी चाहिए।कार्यक्रम में सहायक शिक्षक ज्याउल हक अंसारी, प्रमेश कुमार सिंह, आदित्य कुमार वैद्य, संजय उरांव इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।सभी शिक्षकों ने एचआईवी संक्रमण के फैलने के कारण और बचाव पर विस्तृत चर्चा की।सभी शिक्षकों ने इस बात पर बल दिया कि सावधानी ही सुरक्षा है।लोगों में फैली भ्रातिंयों को दूर करना, एचआईवी से बचाव के तरीके अपनाना, संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव को कम करना आवश्यक है।मौके पर मैजिक बस संस्था से दशरथ कुमार, संध्या सोनी, शिक्षक अली मो. हाजी सहित कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

