Ad image

जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जपला–छतरपुर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

हुसैनाबाद, (पलामू):

जपला–छतरपुर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप स्थित मनोज इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक मनोज कुमार को आग लगने की जानकारी अहले सुबह मिली, लेकिन तब तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो चुका था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग को तड़के 4:35 बजे जानकारी दी गई, जिसके बाद 4:50 बजे दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उस समय आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को एक घंटे से अधिक समय लगा।

- Advertisement -

अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एलसीडी टीवी, एसी, रूम हीटर, ब्लोअर सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में करीब 30 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। इस अग्निकांड से दुकानदार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।
पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से प्रभावित दुकानदार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
घटना पर स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, छठन राम, बसपा नेता शेर अली तथा झामुमो नेता एजाज हुसैन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *