नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
हेमंत सरकार अपनी हार के डर से नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं करना चाहती: विधायक
हुसैनाबाद,पलामू:
हुसैनाबाद के होटल रूद्र में भारतीय जनता पार्टी की आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं पांकी विधायक शशि भूषण मेहता,भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की उपस्थिति रही। प्रभारी मनोज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव को झारखंड सरकार जानबूझकर लटका कर रखा है। जिससे राज्य में विकास कार्य रूक गया है। निकायों में जनप्रतिनिधि नहीं होने से अफसरशाही हावी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराया जाना चाहिए। विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी हार के डर से नगर निकायों का चुनाव दलीय आधार पर नहीं करना चाहती। इसी के विरोध में भाजपा धरना-प्रदर्शन करेगी। सड़क से लेकर सदन तक और जरूरत पड़ी तो अदालतों तक जायेगी। भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि आगामी 5 से लेकर 7 जनवरी तक पलामू जिले के सभी नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी धरना प्रदर्शन कर इसका विरोध करेगी। हुसैनाबाद के अनुमंडल परिसर में आगामी 7 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रवण अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण मंडल के संयोजक अखिलेश मेहता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कामेश्वर कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, मधु लता रानी, सोमेश सिंह, विजय कुशवाहा, संतोष सिंह, सीवी रमन सिंह, विनोद पांडे, रामेश्वर राम, योगेंद्र कुमार सिंह, चंदन सिंह ,पवन अग्रवाल, प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह, हंसराज सिंह, जेपी उपाध्याय ,राजीव ठाकुर, प्रेम तोष सिंह, संतोष कुमार गुप्ता ,धनंजय कुमार सोंडिक, प्रभु पासवान ,अनिल शर्मा, गुड्डू गुप्ता, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, हंसराज सिंह, भोलाराम, डॉक्टर अखिलेश मगुप्ता, उदय कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, दिनेश सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

