हैदरनगर प्रखंड के परता पंचायत में 140 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
हैदरनगर (पलामू)।
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता में ठंड से बचाव के उद्देश्य से 140 कंबलों का संयुक्त रूप से आवंटन एवं वितरण किया गया। यह कंबल मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के संयुक्त कोटे से वार्ड संख्या 13 में वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडे उपस्थित रहे। वहीं, बतौर पर्यवेक्षक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने वितरण प्रक्रिया की निगरानी की।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 13 के जरूरतमंद लाभुकों विशेश्वर राम, विशाल कुमार, सुरमनी कुंवर, पंपति देवी, प्रसिद्ध राम, मांगती कुंवर, शिव कुमारी देवी, रामेश्वर राम, योगेश्वर राम एवं श्रीमती देवी को कंबल प्रदान किया गया। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो, इसके लिए पारदर्शी तरीके से कंबल वितरण किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर सहायता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

