Ad image

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल को मिली स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सौगात…

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल को मिली स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सौगात…

महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : डॉ. एस. के. रवि

हुसैनाबाद,पलामू।

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. माहिरा इरम ने विधिवत योगदान दिया। उनके योगदान से क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव और अन्य स्त्रीरोग संबंधी समस्याओं के इलाज में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। डॉ. माहिरा इरम ने बताया कि वह एमबीबीएस, डीएनबी (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) हैं और अब अस्पताल में नियमित रूप से सेवाएं देंगी।

- Advertisement -

डॉ. इरम ने कहा कि अस्पताल में सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, जिन मामलों में सिजेरियन (सी-सेक्शन) की आवश्यकता पड़ती है, उसके लिए भी जल्द ही समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल में एनेस्थीसिया और ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस दिशा में कार्य चल रहा है और भविष्य में इन सुविधाओं को भी शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में ओपीडी के लिए सप्ताह में दो दिन वह स्वयं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान, नियमित एएनसी (एंटी नेटाल केयर) जांच, गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं, धात पानी (ल्यूकोरिया), बच्चेदानी का बाहर आना (प्रोलैप्स-फर्स्ट व सेकंड डिग्री), मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां तथा अन्य स्त्रीरोग संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा, शादी के दो से चार वर्षों बाद भी गर्भधारण न हो पाने जैसी बांझपन (इन्फर्टिलिटी) की समस्या से जूझ रही महिलाओं की जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा भी अस्पताल में दी जाएगी।

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि ने कहा कि डॉ. माहिरा इरम के योगदान से अस्पताल की सेवाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। भविष्य में एनेस्थीसिया और ब्लड बैंक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

डॉ. माहिरा इरम के योगदान से हुसैनाबाद और आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *