Ad image

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान अवैध स्प्रिट बरामद, वाहन जप्त

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान अवैध स्प्रिट बरामद, वाहन जप्त

हुसैनाबाद,(पलामू):

सोमवार को अहले सुबह गश्ती के दौरान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार रोड में कामत के पास पुलिस दल द्वारा एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन (पंजीयन संख्या BR01 PA 3329) को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान उक्त वाहन में 08 गैलन स्प्रिट लदा पाया गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मौके से वाहन एवं अवैध स्प्रिट को जप्त कर थाना लाया गया है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा फरार चालक की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। पुलिस द्वारा अवैध कारोबार के विरुद्ध सतत एवं कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *