Ad image

मनातू : जसपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न।

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मनातू : जसपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न।

रा. उ.म. वि. जसपुर के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के विदाई में प्रखंड के कई शिक्षकों ने लिया भाग।

प्रखंड के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई देकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

मनातू (पलामू)।

दिन शनिवार को मनातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम जसपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रखंड के कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार को प्रखंड के कई शिक्षकों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों ने उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासन एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर जसपुर विद्यालय के सहायक अध्यापक राजकुमार सिंह, कुमारी कंचन, समशीर अंसारी, सुभान अंसारी, आनंद बिहारी सिंह, तक्कीउद्दीन अंसारी, महाबली दुबे, रामशरण कुमार, संजय श्रीवास्तव, सुधा कुमारी, आशीष कुमार, अजीत सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सभी शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सुरेंद्र कुमार का कार्यकाल विद्यालय के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुशासन कायम रखने एवं बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।

विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना जिससे विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षक के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।
बच्चों की प्रस्तुति देखकर कई शिक्षक एवं अभिभावक ने सराहना किया एवं कहा कि सरकारी स्कूल में ऐसी ऐसी कार्यक्रम के लिए बहुत बड़ी बात है जो ऐसे शिक्षक का देन है।
प्रखंड के कई शिक्षको ने बोला विद्यालय के विकास, शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता एवं बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक का हाथ होती है
सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *