मनातू : गढ़ देवी मंडप मैदान में भव्य शिव गुरु महोत्सव का आयोजन संपन्न।
दीदी नीलम आनंद की जन्मस्थली घर उमड़ा शिव शिष्य परिवार का ऐतिहासिक लाखो की जनसैलाब!
मनातू (पलामू)।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुराना बाजार स्थित गढ़ देवी मंडप मैदान में शिव गुरु महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन शिव गुरु दीदी नीलम आनंद की जन्मस्थली—स्वर्गीय मावर जगदीश्वर जीत सिंह की भूमि पर आयोजित किया गया, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में शिव शिष्य परिवार पहुँचे।
इस पवित्र अवसर पर शिव गुरु नीलम आनंद एवं हरिद्रा आनंद जी के सान्निध्य में शिव शिष्य परिवार ने जन्मभूमि को नमन किया। श्रद्धालु शिष्यों ने भूमि को प्रणाम कर वहाँ की पावन मिट्टी को मस्तक से लगाते हुए अपने घरों तक ले जाने का सौभाग्य प्राप्त किया। यह दृश्य आस्था और गुरु-भक्ति का अनुपम उदाहरण जैसा देखने को मिली।
शिव गुरु के विशेष भाव-संदेश के अंतर्गत शिष्यों को मानवता, सेवा, सद्भाव, अनुशासन और आत्मिक जागरण का मार्ग बताया गया।
शिव गुरु के विचारों ने शिव शिष्य परिवार को सामाजिक समरसता, राष्ट्रप्रेम और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का संदेश दिया।
पूरा वातावरण हर-हर महादेव और शिव गुरु की जय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
स्थायी शिव शिष्य-शिष्याओं में आलोक कुमार (पलामू), निरंजन कुमार गुप्ता (पलामू), परमेश्वर राय (सहरसा), अमित कुमार, अभिनव आनंद, श्रीमती अनुनीता आनंद, अर्चित आनंद एवं दीदी बरखा आनंद की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। वहीं सांसद प्रतिनिधि सचिंद्र जीत सिंह, मीडिया प्रभारी कन्हैया सिंह एवं सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था एवं अनुशासन की पहल प्रशंसनीय रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंतू यादव, सत्येंद्र यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिव गुरु महोत्सव में उमड़ा यह जनसैलाब मनातू के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया, जिसने क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

