मनातू में आरसीएम भारत जोड़ो अभियान को जबरदस्त समर्थन, लाखों की आय से लीडर्स बने प्रेरणा स्रोत
डायरेक्ट सेलिंग से रोजगार व स्वास्थ्य को बढ़ावा, टीम गठन से बढ़ा युवाओं का उत्साह!
मनातू (पलामू)।
पलामू जिले के मनातू प्रखंड में आरसीएम (RCM) भारत जोड़ो अभियान को लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग आरसीएम के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से प्रभावित होकर अभियान से जुड़ रहे हैं।
डायरेक्ट सेलिंग के बड़े लीडर गिरेंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रतिनिधि बिगु साहू एवं नौडीहा पंचायत के पंचायत समिति पति सलमान अंसारी सहित सैकड़ों लीडर्स द्वारा गांव-गांव टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के माध्यम से आरसीएम उत्पादों की जानकारी घर-घर पहुंचाई जा रही है।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि आरसीएम से नियमित खरीदारी के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ और अतिरिक्त आय की संभावना से लोगों में उत्साह बढ़ा है। महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।
आरसीएम भारत जोड़ो अभियान के तहत लोग स्वदेशी, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

