Ad image

वीर बाल दिवस पर शहादत को नमन, छात्रों ने लिया राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

वीर बाल दिवस पर शहादत को नमन, छात्रों ने लिया राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प

हुसैनाबाद,(पलामू):

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जपला, पलामू में वीर बाल दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की अद्भुत शहादत से परिचित कराना तथा उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेना रहा।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वीर बाल दिवस के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने बड़े ही गंभीर और भावपूर्ण ढंग से गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों—साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह—की अमर शहादत का वर्णन किया। विद्यार्थियों ने बताया कि किस प्रकार अल्पायु में ही इन वीर बालकों ने धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनकी शहादत धार्मिक एकता, राष्ट्रीय एकता और नैतिक साहस का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी समस्त समाज के लिए मार्गदर्शक है।

अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुशजी पाण्डेय ने कहा कि साहिबज़ादों की शहादत से हमें यह महत्वपूर्ण शिक्षा मिलती है कि उम्र, पद या परिस्थिति चाहे जो भी हो, राष्ट्रहित और देशहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने प्रत्येक कार्य का आत्ममूल्यांकन करें और यह सोचें कि उनके प्रयासों से राष्ट्र को क्या लाभ हो रहा है।उन्होंने कहा कि वीर बालकों का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और अडिग संकल्प की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *