Ad image

इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर नगर उंटारी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर नगर उंटारी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नगर उंटारी

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नगर उंटारी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव ओमप्रकाश चौबे और ने इंदिरा गांधी जी के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने साहस, निर्णायक नेतृत्व और देशभक्ति के बल पर भारत को विश्व स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाई। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। सभी कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया और अंत में देशभक्ति के नारों के साथ श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष प्रकाश, प्रखंड महासचिव सूरज विश्वकर्मा, रितेश पासवान, प्रकाश कुमार मेहता, राजू खान, विकास विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव, दिलीप श्रीवास्तव, जंग बहादुर सिंह, जावेद खान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *