Ad image

सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

गिरिडीह

मनदीप शर्मा के नेतृत्व में आम बगान, सिहोडीह में सिहोडीह ओलंपियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस मनदीप शर्मा के सिहोडीह आवास पर किया गया। कॉन्फ्रेंस के जरिए मनदीप शर्मा ने बताया कि छात्रों के बीच प्रतियोगी भावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंतर विद्यालय के सभी कोटि के छात्र जो कक्षा पांचवी से आठवीं तक अध्यनरत है वे प्रतिभागी होंगे। इस ओलंपियाड का आयोजन सिहोडीह आम बागान में 16 नवम्बर को प्रातः 8:00 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें 500 से अधिक छात्र भाग लेने का संभावना जताया है।

- Advertisement -

भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा और टॉप 10 में रहने वाले छात्रों को भी सराहना प्रशस्ति पत्र एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष मनदीप शर्मा, सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, युवा समाजसेवी रामजी यादव, राजेश कु० वर्मा ‘मृदुल’, मीडिया प्रभारी श्याम जी के अलावा सहयोग समिति के पूर्व अध्यक्ष शशि शेखर शर्मा, चुनमुन राम, सुभाष चौधरी, विनोद वर्मा, बंटी सिंह, छोटे लाल यादव, छोटू रजक सहित सदस्य मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *