Ad image

सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव पर शोभा यात्रा का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सिख धर्म के संस्थापक गुरूनानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव पर शोभा यात्रा का आयोजन

रामगढ़
मो. शाहीद

सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु देव जी के 557 वें प्रकाश उत्सव पर मंगलवार को बिजुलिया स्थित भूपेंद्र सिंह जौली के आवास से 3ः 00 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के बिजुलिया, पुराना बस स्टैंड, लोहार टोला, च‌ट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक से होते हुए गुरुद्धारा पहुंचकर संपाप्त हुई।

- Advertisement -

वाहन पर रखे गए थे गुरुग्रंथ साहिब

शोभा यात्रा में गुरुग्रंथ साहिब को एक फूलों से सजे वाहन पर रखा गया था।

पंज प्यारे ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

- Advertisement -

शोभा यात्रा के साथ पंज प्यारे सनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कालरा, गुनीत सिंह,कुलवीर सिंह व गुरप्रीत सिंह चंडोक चल रहे। उनकी वेशभूषा शोभा यात्रा को शानदार बना रही थी।

 

साथ चल रहा था शबद जत्था

शोभा यात्रा के साथ शबद जत्था चल रहा था। शबद गायक विक्की छाबड़ा मधुर शबद गाते शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे ।

- Advertisement -

अलग अलग संगठनों ने किया स्वागत

शोभा यात्रा का विभिन्न जगहों पर कई संगठनों ने स्वागत किया। शोभा यात्रा में शाामिल लोगों का विस्किट, फल आदि से स्वागत किया गया ।

गतका पार्टी के करतब से लोग हुए मंत्रमुग्ध

शोभा यात्रा के दौरान निशाने खालसा गतका पार्टी द्वारा हैरतंगेज कर्बत का प्रदर्शन किया गया। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए ।

शोभा यात्रा में ये थे मौजूद

शोभा यात्रा में प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी तेजेंद्र सिंह सोनी, जगजीत सिंह सोनी मंजीत सिंह कुज्जू वाले, विंकल कालरा, प्रीतम सिंह कालरा, प्रसिद्ध शब्द गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी,राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा,, हरजीत सिंह छाबड़ा कंवलजीत सिंह लांबा’,
’त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, जगजीत सिंह सोनी,कमल जस्सल, विक्की छाबड़ा,, नरेंद्र सिंह होरा, गुरदीप सिंह सैनी, जसविंदर सिंह छाबड़ा,,रिंटू छाबड़ा, गुरजोत सिंह सैनी सिंह’जसकीरत भाटिया,रौनक छाबड़ा’ बिट्टी छाबड़ा,यश छाबड़ा, ,मन्नत सिंह,, बबलू छाबड़ा सूमी जॉली गुरबक्श कौर सैनी, जसमीत कौर सोनी, रोमी छाबड़ा,सोनम कालरा,कुदरत छाबड़ा,बलविंदर कौर छाबड़ा ,शरण कौर छाबड़ा सहित कई लोग शामिल थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *