सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह – अरगड्डा क्षेत्र
रामगढ़
मो. शाहीद
सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का समापन समारोह बुधवार को अरगड्डा क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरगड्डा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने की। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ ऑफिसर (एच.आर. एंड ए.) राजीव कुमार, स्टाफ ऑफिसर (सिविल) नासिर तौहीद, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री दिनाकृष्ण साहू, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने सभी से ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुसंगठित एवं प्रेरणादायक वातावरण में किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

