Ad image

भुरकुंडा कोयलांचल सहित बासल पतरातु भदानी नगर में धुमधाम से मनाया गया होली

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भुरकुंडा कोयलांचल सहित बासल पतरातु भदानी नगर में धुमधाम से मनाया गया होली

भुरकुंडा झारखंड
मुकेश कुमार

भुरकुंडा कोयलांचल सहित बासल पतरातु भदानी नगर के क्षेत्रों में धूमधाम से होली मनाया गया। होली के उमंग में लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया और मिठाइयां खिलाई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कॉलोनी क्षेत्रों में डीजे की धुन पर युवा वर्ग खूब थिरके। युवाओं की टोलियां इधर-उधर घूम घूम कर अपने दोस्तों के साथ होली खेली। वहीं बड़े बुजुर्गों को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया।साथ ही लोगों ने होली की बधाई दी। युवाओं की टोलियों ने कहीं गुलाल से होली खेली गई तो कहीं पिचकारियों पर जमकर रंग की फुहार बरसी।

- Advertisement -

जबकि गली मोहल्लों में बच्चों ने खूब धमाचौकड़ी की। होली पर्व होलिका दहन के साथ शुरू हुई। इसमें प्रखंड के लगभग सभी गांव में होली के पूर्व फगुआ पूजा किया गया। गांवों में पूजा गांव के पाहन की ओर से किया गया। साथ ही सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो के लिए प्रार्थना की गई। कहीं कहीं फगुआ पूजा के आग में चना झाड़ झोंककर प्रसाद के रूप में बनाया गया। पूजा के जले अवशेष को एक-दूसरे को तिलक लगा के गांव में होली का शुभारंभ किया गया। जबकि लोगों घर में बने पुआ पकवान बनाए गए। दूसरी ओर होली के अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय बाजारों में मीट मुर्गा की खूब बिक्री हुई। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *