Ad image

जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो झारखंडी अस्मिता और हक अधिकार की बात करते है – राजेंद्र बेदिया

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो झारखंडी अस्मिता और हक अधिकार की बात करते है – राजेंद्र बेदिया

रामगढ़
मो. शाहीद

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया और प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने रामगढ़ के पतरातू प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र देवरिया, सालगो, लेम , बिचा सुथरपुर, चिटो, अमझरिया, लोवाड़ीह, तांबाघाटी, खुदीया टोला, होन्हेटांड मे आदिवासी बहुल क्षेत्रों का दौरा किया। संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया ने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी बहुल क्षेत्र है। सभी लोग जागरूक हो रहे हैं तथा अपने हक अधिकार के लिए हमेशा तत्पर है। टाइगर जयराम महतो के विचारधारा सभी लोग फॉलो कर रहे हैं। लोगों ने कहा की टाइगर जयराम महतो झारखंडी अस्मिता और हक अधिकार की बात करता है, इसलिए सभी लोगों को टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करना वर्तमान स्थिति ,परिस्थिति,समय में बहुत जरूरी हो गया है वरना हमलोगों का जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है। लोगों ने सिर्फ झांसा और आश्वासन ही दिया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा की इस क्षेत्र के लोग टाइगर जयराम महतो के विचारों को बहुत पसंद करते हैं । लोगों में एक उम्मीद टाइगर जयराम महतो के प्रति जग्गी है। क्योंकि झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो के हाथों ही संभव है।

- Advertisement -

सभी संप्रदाय व समुदाय के लोग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी में जुड़ रहे हैं । बहुत जल्द पतरातू आदिवासी बहुल क्षेत्र में टाइगर जयराम महतो का विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। गरीब, शोषित, पीड़ित, वंचित, दवे, कुचले तथा सिस्टम के सताए हुए लोग टाइगर जयराम महतो को आशा भरी निगाह से देखते हैं। तथा वर्तमान समय में प्रवासी मजदूरों का नेता टाइगर जयराम महतो को ही मानते हैं । लोगों ने कहा कि उनके पास समस्या रखने से समाधान करने की पूरी कोशिश रहती है । मौके पर केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया, एसटी मोर्चा के जिला संगठन महासचिव आर्यन टोप्पो, बिचा पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वर बेदिया, उपाध्यक्ष कैलाश बेदिया, हेमन्त मुंडा,पंचायत महासचिव संदीप बेदिया, प्रखंड महासचिव प्रेम लाल बेदिया, चंद्र प्रकाश महतो, राजेश महतो, रोशन महतो, रामसुंदर बेदिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *