Ad image

सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ वासियों को दी नई सौगात, रामगढ़ में खोला सांसद सेवा कार्यालय

jharkhandnews024@gmail.com
12 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ वासियों को दी नई सौगात, रामगढ़ में खोला सांसद सेवा कार्यालय

जनता और सांसद के बीच सेतु बनकर जोड़ेगा यह कार्यालय: मनीष जायसवाल

रामगढ़

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ की जनता को बड़ी सौगात देते हुए सांसद सेवा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को वैधानिक रूप से पूजा-अर्चना के पश्चात कर दिया है। रामगढ़ शहर के नईसराय दामोदर पुल के निकट स्थित माइंस एंड रेस्क्यू सेंटर परिसर में सांसद सेवा केंद्र जनता के लिए खोल दिया। सांसद सेवा केंद्र रामगढ़ के पूजा-अर्चना के साथ इस सेवा कार्यालय का शुरुआत करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद जायसवाल ने कहा कि यह कार्यालय शुरू करना उनका चुनावी वादा था, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। उन्होंने ने स्वीकार किया कि कार्यालय शुरू होने में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन अब यह पूरी तरह कार्यरत हो गया है। इस कार्यालय के शुरू होने से रामगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब सांसद से मिलने और अपनी समस्याएं बताने के लिए हजारीबाग जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं समय-समय पर इस कार्यालय में बैठेंगे और लोगों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस कार्यालय के अस्तित्व में आने से जनता का बहुमूल्य समय बचेगा और उनके काम भी रामगढ़ से ही निष्पादित हो सकेंगे।

- Advertisement -

सांसद मनीष जायसवाल ने इस सुविधा के लिए पूरे क्षेत्रवासियों को बधाई दी और अपील किया कि किसी भी विषय या समस्या के लिए लोग रामगढ़ के इस सांसद सेवा केंद्र से संपर्क जरूर करें। उन्होंने कहा कि हम और आपके बीच कोई फैसला या दीवार न हो इसके लिए मैंने रामगढ़ में भी सांसद सेवा कार्यालय शुरू किया है जहां 24 घंटे सातों दिन आपकी सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों का लेखा-जोखा चलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यालय मेरा नहीं बल्कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का है। जहां से जनमानस और क्षेत्र के विकास की किरणें छठ बनाकर समस्त क्षेत्र में बिखरेगी। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर यहां पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सांसद मनीषजायसवाल ने कार्यालय पूजन का प्रसाद भी ग्रहण किया ।

सांसद सेवा केंद्र, रामगढ़ के शुभारंभ के पूजा-अर्चना में पहुंचे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सांसद मनीष जायसवाल के इस पहल की सराहनीय की और कहा कि निश्चित रूप से रामगढ़ क्षेत्र की जनता और सांसद के बीच यह कार्यालय एक सेतु बनकर दोनों के समन्वय का माध्यम बनेगा। रामगढ़ में सांसद का आवासीय कार्यालय होने से उन्हें भी सहूलियत होगी ।

मौके पर विशेषरूप से बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी जी, लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि श्री सत्येंद्र नारायण सिंह, राजीव जायसवाल, रंजीत पांडेय, चंद्रशेखर चौधरी, विनोद राम, अनिल मिश्रा, शंकर करमाली, प्रीतम झा, मंसूर बेदिया, विक्की कुमार महतो, सुरेंद्र करमाली, धनंजय कुमार पुटूस, अजय कुमार साहू, द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, जीवन मेहता, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, बंटी तिवारी, जयप्रकाश, अनूप ठाकुर, शिव कुमार, भाजपा
प्रदेश का समिति सदस्य रणंजय कुमार (कुंटू बाबू), डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर संजय सिंह,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, दिनेश प्रसाद, बलराम महतो, महेंद्र प्रजापति, राजू कुशवाहा, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, दिलीप सिंह, जिला आईटी संयोजक प्रवीण कुमार सोनू, आईटी सह संयोजक धीरज साहू, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, मीडिया सह प्रभारी संतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीतल सिंह, वारिस खान, मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव, मनोज गिरी, संजय शाह, तोकेश सिंह, राजेश कुमार महतो, बबलू साहू, वरिष्ठ नेता खिरोधर साहू, रॉबिन गुप्ता, ब्रजेश पाठक, अंकित कुमार सिंह, राहुल पासवान, सत्यजीत सिंह, संतराज पासवान, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
—————–

- Advertisement -

*सांसद मनीष जायसवाल ने किया प्रेस-वार्ता, कहा तीसरी बार आयोजित कराएंगे सामूहिक विवाह, इस बार रामगढ़ में 101 जोड़ों का करेंगे कन्यादान*

*सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 के तहत आगामी 8 फरवरी को रामगढ़ में आयोजित होगा 101 ज़रूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह*

*गृहस्थ बसाने से लेकर गृहस्थ चलाने का करेंगे इंतजाम: मनीष जायसवाल*

*रामगढ़*

- Advertisement -

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के समृद्ध इतिहास वाले रामगढ़ जिले की सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका की पावन भूमि एक और नए सामाजिक कीर्तिमान की साक्षी बनने जा रही है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने आगामी 8 फरवरी 2026 को रामगढ़ के सिद्धू -कान्हु मैदान में 101 ज़रूरतमंद जोड़ों का ग्रैंड सामूहिक कन्यादान करने की घोषणा की है।

सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुवार को रामगढ़ शहर के माइंस एंड रेस्क्यू स्टेशन परिसर में अवस्थित सांसद सेवा केंद्र, रामगढ़ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित एक प्रेस-वार्ता में इस अद्वितीय पहल की जानकारी दी। यह उनके द्वारा आयोजित लगातार तीसरा और रामगढ़ की धरती पर पहला इतना बड़ा सामूहिक विवाह उत्सव होगा, जो क्षेत्र की जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बेटियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि एक सांसद के रूप में हमारा समेकित कार्यों में भागीदारी होता है। जिसमें क्षेत्र के विकास के अलावे सामाजिक दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्ग के विकास के साथ क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक होता है। इन सारे पहलुओं को ध्यान में रखकर हमने बतौर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र सांसद एक वार्षिक कैलेंडर को फॉलो करते हुए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया है। जिसमें जनवरी और फरवरी महीने में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव, मार्च और अप्रैल के महीने में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सबसे बड़े त्यौहार रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक कला कौशल की दक्षता और इसके प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए सांसद अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान, जुलाई और सितंबर के बीच क्षेत्र के युवाओं को खेल मैदान से जोड़कर उनके प्रतिभा को निखारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का वृहत पैमाने पर प्रखंड द्वारा आयोजन, सालों भर बुजुर्ग जनों के सम्मान में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत हर पांच दिनों में किसी एक पंचायत से तीर्थाटन कराने, सालों भर शादी के सीजन में क्षेत्र की जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार को नमो श्राद्ध कीट के माध्यम से श्राद्ध कर्म में सहयोग स्वरुप सुखा राशन का एक विशेष कीट प्रदान किया जाता है। लोकसभा से लेकर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय और तत्पर रहते हैं ।

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। इस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं, जिसमें लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।

इस सामूहिक विवाह का विवाह स्थल सिद्धू-कान्हु मैदान, रामगढ़ होगा जहां एक साथ 101 आकर्षक मंडप का निर्माण किया जाएगा। ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संग 101 दूल्हों की बारात निकाली जाएगी। बारात रामगढ़ छावनी परिषद से शुरू होकर सुभाष चौक -थाना चौक- चट्टी बाजार होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुँचेगी। विवाह समारोह का संचालन म्यूजिकल फेरे के लिए प्रख्यात कोलकाता के पंडित राघव पंडित और उनकी टीम द्वारा संगीत के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कराया जाएगा। विवाह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्वच्छता, पेयजल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस, महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क और वरिष्ठ नागरिक सहायता केंद्र का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि जोड़ों के चयन में ज़रूरतमंद और वंचित परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। चयन का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और सांसद प्रतिनिधियों की टीम द्वारा किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए
दूल्हा-दुल्हन का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। शारीरिक रूप से दिव्यांग बेटियाँ, ऐसी बेटियाँ जिनके पिता का निधन हो चुका है, समाज के अत्यंत पिछड़े, वंचित वर्ग और आर्थिक रूप से अशक्त एवं निःसहाय परिवार की बेटियाँ इस सामूहिक विवाह में शामिल होंगी ।

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन उनकी परोपकार की भावना का विस्तार है। उन्होंने पहली बार साल 2023 में 25 ज़रूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह शाही शादी की तर्ज पर हजारीबाग के शंकरपुर स्थित डीपीएस स्कूल मैदान में कराया था। इन जोड़ों को घर बसाने के लिए आवश्यक सामग्री के साथ-साथ रोज़गार हेतु टोटो/फिक्स डिपॉज़िट की भी व्यवस्था कराई गई थी। दूसरा आयोजन पिछले साल 2 जनवरी 2025 को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में 101 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह कराया गया। सभी जोड़ों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ-साथ 35 प्रकार के साजो-सामान के साथ विदा किया गया था।

सांसद मनीष जायसवाल ने तीसरी बार सामूहिक विवाह के इस आयोजन को लेकर कहा कि सौभाग्य होगा हमारा कि हम बनेंगे ऐसे परोपकार के कार्यों का सूत्रधार। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के ज़रूरतमंद बहन-बेटियों के सम्मान के साथ उनकी विदाई करके उनके माता-पिता और परिवारजनों के आर्थिक बोझ को कम करने की एक मानवीय पहल है, जिसे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि वर्तमान वर्ष इस सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में शामिल होने वाले सभी 101 जोड़ो को घर चलाने से लेकर उनके घर बसाने तक का कार्य हम करेंगे। उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार या कहीं नौकरी लगाकर उनके आजीवन घर चलाने का इंतजाम हम जरूर करेंगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *