Ad image

रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

रामगढ़
मो. शाहीद

राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं कृषि विभाग ने सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर बूढ़ा खुखरा गांव तक पहुंची और वहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्कता के बारे में जागरूक किया।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नुक्कड़ नाटक का उद्वेश्य समाज में जागरूकता फैलाना और हर व्यक्ति को सतर्कता की दिशा में प्रेरित करना था।विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा के नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्रों ने सजीव अभिनय से समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व दर्शाया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को हरि झंडी दिखाते हुए कुलपति प्रो(डॉ) रश्मि ने कहा की सतर्क और चौकस रहना केवल कुछ लोगों का काम नहीं बल्कि यह हर नागरिक की संयुक्त जिम्मेदारी है। भ्रष्टाचार को रोकना,समाज में ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देना और एक सुरक्षित और नैतिक समाज बनाने में हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए।विश्वविद्यालय के छात्रों ने जागरूकता संबंधी नारों और बैनर के माध्यम से सतर्कता के महत्व को समझाया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार को कैसे दूर भगाएं यह बातें ग्रामीणों को समझाई।
मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,
शिक्षा विभाग के सभी व्याख्यातागन एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *