Ad image

पेसा पर झूठ फैलाकर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी : सतीश पौल मुंजनी

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पेसा पर झूठ फैलाकर आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी : सतीश पौल मुंजनी

रांची

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पेसा नियमावली संबंधी बयान पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मरांडी का बयान तथ्यहीन है और आदिवासी समाज में भ्रम व भय फैलाने की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा बनाई गई पेसा नियमावली संविधान, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और व्यापक जन-परामर्श के बाद तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य आदिवासी स्वशासन को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख पेसा को लेकर झूठा प्रचार कर रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *