भारतीय जनता मजदूर संघ ने झारखंड कमेटी का किया विस्तार
रांची
भारतीय जनता मजदूर संघ (बीजेएमएस) की झारखंड कमेटी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 20 दिसंबर को रांची जिले के हरमू स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह के सक्रिय प्रयास से झारखंड में संगठन का विस्तार किया गया।
इस दौरान संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। घोषित नियुक्तियों के अनुसार श्री सत्येंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुमन कुमार सिंह को प्रदेश मंत्री सह चतरा, पलामू एवं लातेहार जिले का प्रभारी, राणा संजीव सिंह उर्फ राणा सिंह को रांची जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं मुकेश सिंह एवं विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष, सुमित पाठक को मंत्री, महिला विंग में श्रीमती रेणु दुबे एवं श्रीमती ममता चौहान को उपाध्यक्ष तथा पलामू जिला उपाध्यक्ष के रूप में सचित कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह सभी नियुक्तियां मजदूर संघ के प्रति उनकी सक्रियता, लगनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ऊर्जावान कार्यशैली को देखते हुए की गई हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी होनहार, प्रगतिशील एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि ये सभी संघ के साथ मिलकर निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे और शोषित व वंचित मजदूर भाइयों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों के प्रति इनका समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव ही आज इन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी तक लेकर आया है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्जुन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव रमेश मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, सचिव श्रीमती सुनीता चौधरी, श्रीमती नीलम कुमारी सहित केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में शशि सिंह, टिंकू महतो, अनिल सिंह, राजेश रंजन उर्फ मुन्ना, अनुभव पासवान, ओम प्रकाश शर्मा, पंचानन एक्का, हिमांशु राज, रवि कुमार राय, यश सिंह परमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

