Ad image

भाजपा झूठ और भय फैलाकर राजनीति कर रही है : आलोक कुमार दुबे

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा झूठ और भय फैलाकर राजनीति कर रही है : आलोक कुमार दुबे

रांची

रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के कानून व्यवस्था संबंधी बयान को भ्रामक और तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून का राज कायम है और सरकार अपराध पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

आलोक कुमार दुबे ने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना पर सरकार गंभीर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जंगलराज का भ्रम फैलाना भाजपा की राजनीतिक हताशा का प्रमाण है। संवेदनशील मामलों पर राजनीति करना शर्मनाक है, सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विदेश दौरा निवेश और रोजगार के लिए है, जिससे घबराकर भाजपा कानून व्यवस्था पर झूठा शोर मचा रही है। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया कि झारखंड में कानून का राज है और रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *