Ad image

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से मोभंग भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल सैकड़ो समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से मोभंग भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल सैकड़ो समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

रांची

भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, अहंकारी कार्यशैली और विचारधारात्मक खोखलेपन से निराश होकर भाजपा नेता एवं प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह घटनाक्रम झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता प्रदीप यादव, भारत सरकार के पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे एवं मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पांडे, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, डॉ. तोसिफ, शशिभूषण राय, राजीव रंजन प्रसाद, फिरोज़ रिज़वी मुन्ना, सोनाल शांति, जगदीश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आदित्य विक्रम जायसवाल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि

“भाजपा आज सत्ता के नशे में चूर होकर जनता की समस्याओं से पूरी तरह कट चुकी है। एक वर्ष के लिए मैं अपने वैचारिक मार्ग से भटक गया था, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी में लौटकर मुझे आत्मिक शांति मिली है।हमारी चार पीडिया कांग्रेस पार्टी की सेवा करती रही है और पार्टी से हमारा भावनात्मक व वैचारिक संबंध रहा है आज घर वापसी जैसा एहसास हो रहा है।
इसके पूर्व रांची विश्वविद्यालय गेट से गाजे बाजे एवं नृत्य के साथ अपने समर्थकों को लेकर आदित्य विक्रम जयसवाल कांग्रेस भवन में प्रवेश किया जहां उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया एवं स्टेज पर 101 किलो का माला भी उन्हें पहना कर रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार राजा की ओर से स्वागत किया गया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद शशि थरूर ने भी आदित्य विक्रम जायसवाल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सोशल मीडिया पोस्ट पर बधाई दिया एवं स्वागत किया।
इस मौके पर जेएलकेएम के नेता जवाहरलाल यादव, वीरेंद्र विक्रम ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *