WhatsApp Group Join Now
दावोस दौरे पर भाजपा की टिप्पणी ओछी राजनीति : आलोक कुमार दुबे
रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भागीदारी पर भाजपा की टिप्पणियों को नकारात्मक और ओछी राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दावोस किसी जैकेट का प्रदर्शन करने नहीं, बल्कि झारखंड में निवेश, उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गए हैं। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा को कपड़ों की कीमत दिखती है, जबकि कांग्रेस को झारखंड के युवाओं का भविष्य दिखाई देता है। जब सरकार निवेश और विकास की बात कर रही है, तब भाजपा सतही मुद्दों पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दावोस दौरा झारखंड के आत्मसम्मान और विकास से जुड़ा है तथा कांग्रेस पार्टी इस दिशा में सरकार के प्रयासों के साथ मजबूती से खड़ी है।

