Ad image

हिंदू जागृत मंच ने भव्य तरीके से किया तुलसी पूजन दिवस का आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हिंदू जागृत मंच ने भव्य तरीके से किया तुलसी पूजन दिवस का आयोजन

रांची

गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू जागृत मंच के द्वारा पिस्का मोड़ स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में तुलसी पूजन दिवस भव्य तरीके से बहुत हीं धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने किया जिसके बाद कार्यक्रम में आनेवाले सभी अतिथियों का स्वागत भगवा अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर किया गया सभी ने अतिथियों जिनमें देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सी पी सिंह, मुनचुन राय, रमेश सिंह, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, ललित ओझा, संजय जायसवाल सहित सभी ने तुलसी माता की आरती किया और वक्ताओं ने तुलसी पूजन के महत्व के बारे में सभी को अवगत करवाया।

- Advertisement -

मंच के प्रदेश अधिकारी श्री ऋषिनाथ शहदेव जी ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 2007 में हिंदू जागरण मंच के द्वारा पहाड़ी मंदिर प्रांगण से की गई आज यह कार्यक्रम पूरे भारत में मनाया जा रहा है ये हमारे लिए बहुत हीं गर्व की बात है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से ऋषिनाथ शहदेव, सुजीत सिंह, संजय वर्मा, स्वामी दिव्यानंद, रौशनी खलखो, निशांत यादव, निशांत चौहान, सतीश मिश्रा, रानी मिश्रा, अमित अग्रवाल, अभिजीत मिश्रा, ऋषभ सिंह, वेद सिंह, नितिन ओझा, अभिषेक मिश्रा, अमरजीत गुप्ता, अर्पित सिंह, चन्दन मिश्रा, चन्दन सिंह, सुनील वर्णवाल, सूरज पांडेय, ओमप्रकाश जी, पवन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *