Ad image

रातू के कमड़े में भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रातू के कमड़े में भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

रांची

रातू प्रखंड के कमड़े मैदान में भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा नेता ओम शंकर गुप्ता एवं डॉ. लक्ष्मण उरांव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कमड़े पहान, संगीता देवी, सृष्टि तिर्की एवं मुखिया नीलम तिर्की मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के आयोजक के मुख्य संरक्षक राजेश लकड़ा (ग्राम प्रधान, कमड़े), अध्यक्ष अमित लकड़ा, सचिव सुधीर किसपोट्टा तथा आशीष रोबिन थे, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*मुख्य अतिथि ओम शंकर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि –*
“आज जब हम खेल के मैदान में एकजुट होकर खड़े हैं, तो यह सिर्फ फुटबॉल का मैच नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं की ऊर्जा, एकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। खेल हमें अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और हार-जीत दोनों को स्वीकार करने की सीख देता है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में भाईचारा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करें।

- Advertisement -

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता का आनंद लिया। टूर्नामेंट अगले पाँच दिनों तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें भाग लेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *