Ad image

आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के प्रखर योद्धा विजय शंकर नायक ने कांग्रेस का थामा दामन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के प्रखर योद्धा विजय शंकर नायक ने कांग्रेस का थामा दामन

कांग्रेस के सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को झारखंड में और मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा : विजय शंकर नायक

रांची

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को रविवार को एक बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा विजय शंकर नायक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम कांग्रेस भवन, रांची में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने श्री विजय शंकर नायक को माला पहनाकर तथा पार्टी का पटका ओढ़ाकर कांग्रेस परिवार में उनका औपचारिक स्वागत किया और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

- Advertisement -

विजय शंकर नायक लंबे समय से आदिवासी-मूलवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। नेताओं ने कहा कि श्री नायक के जुड़ने से कांग्रेस के आदिवासी-मूलवासी एवं सामाजिक न्याय के एजेंडे को नई धार और मजबूती मिलेगी, जिससे संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शंकर नायक ने कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, संविधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के मंच से वे झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और वंचित वर्गों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *