विजय शंकर नायक ने मॉब लिंचिंग मामले में एससी/एसटी एक्ट न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी
रांची
रांची जिले के बुडमू प्रखंड अंतर्गत चांया गांव में 18 वर्षीय विक्की नायक की कथित जातिगत मॉब लिंचिंग हत्या के मामले में एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं नहीं जोड़े जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कड़ा विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि यह मामला स्पष्ट रूप से अनुसूचित जाति के युवक पर जातिगत अत्याचार का है, फिर भी बुडमू थाना द्वारा एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v), 3(2)(va) और 3(1)(r) नहीं लगाना अपराधियों को बचाने जैसा है।
श्री नायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही संबंधित धाराएं नहीं जोड़ी गईं तो पुलिस पर कार्रवाई और उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी, साथ ही आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और मामले की फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।

