WhatsApp Group Join Now
झारखंड में न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी
रांची-
झारखंड हाईकोर्ट की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने एक दर्जन से अधिक न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।अधिसूचना के अनुसार, डाल्टेनगंज के जिला एवं अपर न्यायाधीश शंकर कुमार महाराजा को विधि विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। जमशेदपुर पोक्सो कोर्ट की विशेष न्यायाधीश सृष दत्ता त्रिपाठी को मंत्रिमंडल निगरानी विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, दुमका के अपर एवं सत्र न्यायाधीश शत्रुंजय कुमार सिंह को झारखंड ऊर्जा निगम लिमिटेड में वरीय विधि सलाहकार तथा रांची सिविल कोर्ट के SC-ST विशेष न्यायाधीश यशवंत प्रकाश को आरआरडीए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

