Ad image

अस्त्र शस्त्र चालन कर किया गया रामनवमी मेला का शुभारंभ सभी में पुरस्कार वितरण कर किया गया सम्मानित

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

IMG 20260327 185401

पूरे प्रखंड में बजरंग बली के झंडा की पूजा अर्चना कर मनाया गया रामनवमी 

- Advertisement -

 

सोनू कुमार की रिपोर्ट

 

- Advertisement -

भंडरा । महावीर मंडल भंडरा के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर ठाकुरबाड़ी प्रांगण में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त,महावीर अखाड़ा के सदस्य, एवं स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही,जिससे पुरे क्षेत्र मे भक्ति और उत्साह से सरोवर नजर आया।मेला मे भंडरा, भौंरो नदी टोली, भैंसमुंदो, अंबेरा, कसपुर, बिछिया टोली, नवाटोली, आदि गांवों के महावीर मंडल के अखाड़े शामिल हुए। मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव,विशिष्ट अतिथी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत,, कमिटी के अध्यक्ष ईश्वरी मोहन शर्मा,सीओ दुर्गा कुमार, बी डी ओ प्रतिमा कुमारी,थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ लाठी भांज कर किया। पूरे प्रखंड में सुबह से ही श्री राम जी की पूजा अर्चना की जा रही थी साथ ही बजरंग बली के झंडा को भी पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ कर झाड़ को अपने घर में लगाया गया ताकि ताकि घर में भगवान श्री राम के साथ साथ बजरंग बली का भी आशीर्वाद बना रहे।मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रामनवमी आस्था, एकता और अनुशासन का प्रतिक है। भगवान राम के जन्मदिन को रामनवमी के रूप मे पुरे भारतवर्ष मे मनाया जाता है राम जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है भगवान राम ने करुणा, दया, सत्य, सदाचार, और धर्म के मार्ग पर चलते हुए राज किया. उन्होंने अपनी कोई भी दैवीय शक्तियों का इस्तेमाल नहीं किया और एक साधारण मनुष्य की तरह जीवन जिया । उन्होंने कहा कि श्रीराम भरत के लिए आदर्श भाई, हनुमान के लिए स्वामी, प्रजा के लिए नीति-कुशल व न्यायप्रिय राजा, सुग्रीव व केवट के परम मित्र और सेना को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के रूप में भगवान राम को पहचाना जाता है। उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से पूजा जाता है। अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता में सफल महावीर अखाड़ों को अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया । इस मौके पर ईश्वरी मोहन शर्मा, आनंद साहू,भीम साहू,आनंद कुमार दुबे ,मुकुल कुमार अधिकारी,अनिल साहू,उत्तम गुप्ता, ललन सोनी,अनीत कुमार कुंदन,प्रदीप गुप्ता,बबलू पंडा,ऋषव साहू, , कालू कुमार, भास्कर कुमार,अमित गुप्ता, पुलिस के जवान के साथ कई व्यक्ति मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *