Ad image

कटक में सरोज मिश्रा ने हारी जिंदगी का जंग, गांव में पसरा मातम, शादी की सालगिरह में मौत का मातम

Suresh Mahapatra
3 Min Read
Oplus_16908288
WhatsApp Group Join Now

कटक में सरोज मिश्रा ने हारी जिंदगी का जंग, गांव में पसरा मातम, शादी की सालगिरह में मौत का मातम

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

 

- Advertisement -

 

 

 

कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बीते कल 11 मार्च सुबह 9 बजे से गायब झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित कोवाली थाना अंतर्गत पौड़ाडीहा पंचायत के खैरपाल गांव निवासी 47 वर्षीय सरोज मिश्रा रहस्यमय ढंग से बाथरूम जाने की बात कह कर गायब हो गए थे ।जब काफी देर तक जब बेटा नहीं आया तो मां अपने बेटे को खोजबीन करने लगी पर कहीं पता नहीं चला ।परेशान होकर वो कटक पुलिस के पास पहुंची एवं अपने बेटे को खोजबीन करने में मदद करने की गुहार लगाने लगी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की जो नशे की हालत में मिला। मां उसको अस्पताल ले जाने की कोशिश की पर वो नशे में धुत था। मां सामने बैठी रही ताकि नशा उतरने के बाद अस्पताल ले जाकर पुनः ईलाज करा पाए पर उससे पहले ही सरोज ने दम तोड़ दिया।डॉक्टर ने उसे नशे से दूर रहने की सलाह दी थी पर वो नहीं माना।आखिरकार नशे ने उसकी जान ले ली।उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया । उनकी पत्नी एवं दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। लगभग 13 वर्षीय बेटी एवं लगभग 5 वर्षीय एक बेटा है ।वो घर में कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति थे।नशा करने के बावजूद वो लोगों के साथ खास जुड़ाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे।वो ओड़िया नाटक में भी अहम किरदार निभाते थे ।आज 13 मार्च उनका शादी का सालगिरह था और आज ही के दिन उनकी जीवन लीला समाप्त हुई।पत्नी शिप्रा मिश्रा पति के मौत के घटना से अनजान थी और सालगिरह का संदेश मोबाइल में छोड़ रही थी जो लोग उस संदेश को पढ़कर खुशी नहीं बल्कि अफसोस और मायूसी चेहरे में छा रही थी।उनके मिल जाने की खबर उनके पत्नी के द्वारा परिजनों को दी जा रही थी जो पति के मौत के खबर से अनजान थी।वो हंसमुख स्वभाव के धनी थे और सभी के दुःख सुख में भागीदारी भी निभाते थे।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इधर मौत की खबर सुनते ही उनके आवास पर भीड़ जमा होने लगी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *