Ad image

कोवाली थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच दहेज प्रथा,बाल विवाह,बच्चों के द्वारा वाहन चलाने आदि पर किया जागरूक

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कोवाली थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच दहेज प्रथा,बाल विवाह,बच्चों के द्वारा वाहन चलाने आदि पर किया जागरूक

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय चाकड़ी एवं कोवाली में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चला कर, नशाखोरी,बाल विवाह, दहेज प्रथा,बच्चों के द्वारा वाहन चलाने एवं पोस्को एक्ट आदि की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किए। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं जो चिंता का विषय है।नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार,गांव ,समाज पूरे क्षेत्र को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए और एकाग्रता के साथ पढ़ाई एवं जीवन में एक आदर्श सफल व्यक्ति बन कर परिवार ,गांव ,समाज ,क्षेत्र आदि का मान बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होती है। बेटा और बेटी को एक समान शिक्षा देना चाहिए और उन्हें 18 वर्ष पूर्व विवाह देना कानूनन जुर्म भी है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलानी चाहिए।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र-छात्राएं सीधे कोवाली थाना से संपर्क कर सकते हैं। कोवाली पुलिस 24 घंटा आपके सेवा में तत्पर है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *