खैरपाल गांव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
23 जनवरी 2026 को खैरपाल गांव में समाज कल्याण युवा समिति की ओर से तथा सुभाष संस्कृति परिषद जमशेदपुर के सहयोग से भारत की स्वाधीनता के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129 वीं जयंती प्रभात फेरी एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई गई।इसमें सम्मानीय अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डाक्टर अरविंद कुमार लाल, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भुमिज, साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे, माताजी आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मण्डल, शिक्षक चिंतामणि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथियों ने नेताजी की मूर्ति और प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वगात भाषण मृणाल कांति पाल ने दिया।स्वागत संगीत नेताजी संगीत के रूप में सुनील कुमार दे ने प्रस्तुत की।नेताजी की वाणी शरत चंद्र दास ने पाठ किया।मुखिया देवी कुमारी भुमिज ने कहा नेताजी अभिभाजित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिससे विश्व त्रास हिटलर भी डरते थे। देश में नेताजी का उचित सम्मान मिलना चाहिए।सुनील कुमार दे ने कहा नेताजी स्वाधीनता आंदोलन के सफल नेतृत्व कर्ता थे जिनके नेतृत्व में हिन्दुस्तानियों के खून में जोश भरने का काम किया और आजादी की किरण जगाई।उसके बाद नेताजी की जीवनी के ऊपर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।अतिथियों द्वारा पूर्व आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया।यह पुरस्कार सुभाष संस्कृति परिषद की ओर से दिया गया।अंत में धन्यबाद ज्ञापन संजय साहू ने किया।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू ने किया।इस अवसर पर कृष्ण पद मंडल, मधु मंगल कवि,तन्मय पाल, गौरांग साहू, अरविंद पाल, बलराम पाल,चिंतामणि त्रिपाठी, शरत चंद्र पाल, भवेश पाल, तनुश्री साहू, अपर्णा पाल, कानू किशोर बेरा, ह्रदयानन्द दास, तन्मय पाल आदि के साथ विभिन्न गांव के छात्र छात्राएं, शिक्षक,शिक्षिकाओं के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

