Ad image

जंगल की रक्षा के लिए ग्राम सभा ने चलाई जागरूकता अभियान

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जंगल की रक्षा के लिए ग्राम सभा ने चलाई जागरूकता अभियान

 

 

- Advertisement -

 पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

 

- Advertisement -

झारखंड में पेसा कानून की अधिसूचना जारी होते ही पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के ग्राम सभा टांगराईन में जल जंगल एवं जमीन की रक्षा का दायित्व संपूर्ण रूप से ग्राम सभा ने ले ली है। इस दौरान ग्राम प्रधान मंगल पान ने वन सुरक्षा हेतु ईको विकास समिति टांगराईन को सुदृढ़ करते हुए मंगलवार को ग्राम सभा एवं समिति के सदस्यों ने टांगराईन बंका पहाड़ में सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कच्चा लकड़ी काटने एवं लाने वालों को हिदायत दी गई की आज के बाद जंगल से सिर्फ और सिर्फ सूखी लकड़ियों को ही ले जाएं कच्ची लकड़ी को नहीं काटें। पकड़े जाने पर ग्राम सभा दंडित करते हुए कानूनी कार्रवाई करवाने को बाध्य हो जाएगी।पकड़े गए सभी महिला पुरुषों को कच्चा लकड़ी नहीं काटने हेतु शपथ करवाई गई। मौके पर ग्राम प्रधान मंगल पान के साथ चरण टुडू ,प्रणब सिंह मुंडा, करण मुंडा, विश्वनाथ माझी, समीर भगत, त्रिनात मंडल, करण माझी, मोहनलाल मुंडा, समरेश भगत आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *