झारखण्ड न्यूज 24 के मानवीय पहल और सरायकेला पुलिस की तत्परता से सरायकेला भीषण आगजनी का शिकार होने से बची
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
सरायकेला थाना अंतर्गत वृद्धा आश्रम के सामने एक गांव में भीषण आग लगने की घटना से उक्त गांव में अफरा तफरी मच गई। बतादें विगत दिनों सरायकेला वृद्धा आश्रम के सामने एक गांव में किसी असामाजिक तत्व के द्वारा गांव के सामने खेत में आग लगा दी गई थी जो हवा के रुख के कारण तेजी से गांव की ओर आग की लपटे आने लगी और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।आग ने एक ट्रांसफार्मर ओर एक घर को अपने चपेट में ले लिया , झारखण्ड न्यूज 24 की ओर से सराहनीय पहल करते हुए पहले आग बुझाने में लगे साथ ही सरायकेला थाना ओर दमकल विभाग को भीषण आगजनी की घटना से अवगत कराया ओर जल्द राहत हेतु टीम भेजने की गुजारिश की गई ।बड़ी घटना को भांपते हुए सरायकेला थाना की पुलिस बल ओर दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग को काबू करने में मशक्कत करने लगी।जिनके घर आग के चपेट में आने की आशंका हो रही थी वो रोते बिलखते हुए हेल्प मांग रहे थे और कह रहे मेरे आशियाना को जलने से बचाओ। झारखण्ड न्यूज 24 के पत्रकार सुरेश कुमार महापात्र उक्त रास्ते से गुजरते हुए जब एक घर में आग लगते हुए देखे तो गाड़ी में मौजूद सभी ने आग बुझाने में उनका सहयोग किए और विभाग को जानकारी भी दी।आग लगने वाले का पता नहीं चल पाया था ।पुलिस आगजनी के घटना कैसे घटी इसकी जांच कर रही थी।सरायकेला पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की और पूरे गांव में आग लगने की बड़ी घटना घटित होने से बचाया।इस त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

