टांगराईन से सबर टोला जाने वाली सड़क जर्जर,ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
टांगराईन से सबर टोला जाने वाली सड़क जर्जर,ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शनपोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के उड़ीसा सीमा से सटे टांगराईन मुख्य सड़क से सबर टोला तक जाने वाली करीब 1 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर अवस्था में है जिससे सबर परिवारों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोई बीमार होने पर सरकार की एंबुलेंस भी सबर टोला तक नहीं पहुंच पाती है जिससे मुख्य सड़क तक बीमार सबर परिवार को खटिया में ढोकर लाना पड़ता है।
सड़क की स्थिति इतनी दयानियां हो गई है कि सबर परिवारों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सभी सबर परिवार सरकार से गुहार लगाई है की यथाशीघ्र इस सड़क को मरम्मत किया जाए। उन्होंने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया को भी इसकी सूचना दी है। उन्होंने भी इस सड़क कि मरम्मती का भरोसा दिलाऐं हैं।
पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्र ने कहा जंगल का पानी बरसात के समय रास्ते तरफ बह जाता है सर्वप्रथम जंगल का पानी रास्ते की और नहीं आए इस पर श्रमदान कर वैकल्पिक व्यवस्था करना होगा उसके बाद सड़क को मरम्मत किया जाएगा। ताकि स्थाई तौर पर सड़क सही रहे। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में रामो सबर, शुरू सबर, समरा सबर, राहुल सबर ,गंगा सागर पानो सबर, सोमा सबर, दूसरूसबर, लखन सबर, निरंजन सबर,बांसी सबर आदि मौजूद थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के उड़ीसा सीमा से सटे टांगराईन मुख्य सड़क से सबर टोला तक जाने वाली करीब 1 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर अवस्था में है जिससे सबर परिवारों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोई बीमार होने पर सरकार की एंबुलेंस भी सबर टोला तक नहीं पहुंच पाती है जिससे मुख्य सड़क तक बीमार सबर परिवार को खटिया में ढोकर लाना पड़ता है।