Ad image

डायन के संदेह से की थी सुभाषिनी की हत्या, आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डायन के संदेह से की थी सुभाषिनी की हत्या, आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

 

 

- Advertisement -

सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर पंचायत स्थित हड़पाघुटू के सामने धारदार हथियार से हुई थी सुभाषिनी की हत्या।बतादें जंगल से साल पत्ता और दातुन लेकर लगभग 62 वर्षीय सुभाषिनी कालिकापुर बाजार बेचने आ रही थी तभी हड़पाघुटू में पीछे से धक्का देकर आरोपी राजू पुराण ने सुभाषिनी को गिरा दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।पुलिस को पूछताछ के क्रम में राजू ने बताया की वो गुजरात में रहकर काम करता था और उसके बड़े भाई के द्वारा मां के बीमार होने की सूचना बार बार दी जाती थी और ये भी कहा जाता था कि सपने में सुभाषिनी के द्वारा परिवार को शांति से जीने नहीं देने की बात कही जाने की बात सुनकर राजू आवेग में आ गया और सुभाषिनी को मारने की रणनीति बनाई।होली में सुभाषिनी नायक अकेले दातुन और पत्ता लाने जंगल से आ रही है तभी राजू घर गया और धारदार हथियार लेकर सुभाषिनी की बेरहमी से हत्या कर दी।अंधविश्वास के प्रति सरकार एवं विभिन्य संगठनों के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद ऐसी क्रूरता से डायन के संदेह से हत्या करना ये दर्शाता है कि लोग आज भी अन्धविश्वास के साथ जीवन यापन कर रहे हैं जो समाज के लिया घातक है।सुभाषिनी के हत्या का लिखित शिकायत मृतक के परिजन कुंजो नायक के द्वारा पोटका थाना में दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार हर पहलू पर जांच शुरू की ओर सक के आधार पर राजू पुराण को पूछताछ के लिया गिरफ्त में लिया ।राजू ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त हथियार को उसके निशानदेही पर पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। साक्ष छुपाने की कोशिश राजू पुराण के द्वारा की गई थी इसलिए नदी में उक्त हथियार को फेक दी गई थी।पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में टीम ने लगातार इस घटना के हर पहलू पर गहन जांच की और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का पर्दाफाश कर दिया।पुलिस ने आरोपी राजू पुराण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *