डालसा के पी एल वी ने ग्रामीणों के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के दामूडीह गांव में ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया । लोगों को इस दिवस को मनाए जाने का महत्व को बताते हुए पी एल वी ने कहा प्रत्येक वर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वस्थ्य दिवस मनाया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक करना। 1948 में (WHO)विश्व स्वास्थ संगठन ने पहली विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया।सभी ने 1950 से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया।इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य सम्बंधि प्रमुख मुद्दों जैसे मानसिक स्वास्थ्य,पोषण और संक्रामक रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।स्वास्थ्य हमारे लिए एक बहुमूल्य संपत्ति है इसके प्रति जागरूक रहना और हर प्रकार की संक्रामक बीमारी से सावधानी बरतना हम सब की जिम्मेदारी है ताकि कोई भी बीमारी को फैलने से पहले ही रोका जा सके।उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।दैनिक जीवन में हमें व्यायाम को भी अनिवार्य रूप से शामिल करना है जिसके नियमित अभ्यास से बहुत सारी छोटी मोटी बीमारी से निजात पाई जा सकती है।नशा पान से दूर रहना है।मौके पर ग्रामीणों के साथ उप मुखिया शांति मुर्मू एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,ग्राम स्वास्थ सहिया पिंकी महतो,सुमित कुमार गोप,मदन बास्के आदि मौजूद थे।

