Ad image

तारा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

Suresh Mahapatra
4 Min Read
oplus_16
WhatsApp Group Join Now

तारा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

तारा पब्लिक स्कूल में 14वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
हरिवंश नगर हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में 14वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार, उपप्रमुख उर्मिला सामद, मुखिया देवी भूमिज, मुखिया सुखलाल सरदार एवं समाजसेवी लक्ष्मी भूमिज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह की शुरुआत प्राचार्य कमलेश मिश्र के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद एवं नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में एक आदर्श नागरिक बन सकें। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कृष्ण-सुदामा नृत्य, मां-बेटी, नारी शक्ति, आर्मी नृत्य, छोटा बच्चा प्रस्तुति, उड़िया नृत्य, ‘बुमरो बुमरो’, काली-दुर्गा एक्ट, कॉमेडी, ‘आज नचले’, ‘मल्हारी’ गीत पर नृत्य, संथाली नृत्य, भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य, सिंगल डांस एवं बॉलीवुड नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इनमें आर्मी नृत्य, मां-बेटी और नारी शक्ति जैसे कार्यक्रमों को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।
इस अवसर पर कारगिल युद्ध में सेवा देने वाले माधव मुंडा को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एमजीएम मेडिकल अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. जुझार मांझी एवं आईएमए जमशेदपुर के अध्यक्ष जी.सी. मांझी ने विद्यालय की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मेनका सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को न केवल शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि उन्हें संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक भी बना रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
इसके अतिरिक्त पूर्व जिला पार्षद करूणामय मंडल, मुखिया सुखलाल सरदार, उपप्रमुख उर्मिला सामद एवं सुनील कुमार दे ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल, सलाहकार डॉ. अरविन्द कुमार लाल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं:
अंबुज प्रमाणिक, हेमचंद्र पात्र, शेखर मंडल, बिट्टू समाई, अर्जुन झा, मिहिर गोप, पानमुनी भूमिज, सुषमा भकत, सुषमा मंडल, नमिता सिंह सरदार, निकिता गोप, अनुपमा मंडल, मनीषा नामता, शिल्पा बारिक, मिसीसिपी सामाद, जस्मीन मुर्मू, दुलमी हांसदा, सुमित्रा बेहरा एवं जोबा मार्डी।
पुरस्कार वितरण:
सत्र 2025-26 के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड पानमुनी भूमिज को प्रदान किया गया। बेस्ट डांसर (लड़कों) में जीत प्रमाणिक, (लड़कियों) में पायल दे एवं स्मिता कुमारी को सम्मानित किया गया, जबकि ग्रुप डांस में आर्मी नृत्य टीम को विजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संदीपन महापात्र, छात्रा साथी दे, सुभद्रा नंदी एवं शिक्षक अर्जुन झा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में शिक्षक मिहिर गोप ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *