Ad image

दानिसाई में एक महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Suresh Mahapatra
2 Min Read
Oplus_16908288
WhatsApp Group Join Now

दानिसाई में एक महिला ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -

 

कोवाली थाना अंतर्गत पौड़ाडीहा पंचायत दानीसाईं गांव में एक महिला लगभग 23 वर्षीय पूजा मिश्रा के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार पूजा के पति सुमित मिश्रा रोजाना की तरह स्वास्थ केंद्र हल्दीपोखर कार्य में हुए हुए थे और सुमित की मम्मी आंगनवाड़ी केंद्र नामों खैरपाल काम से गई थी।पूजा मिश्रा घर में अकेली थी।रोजाना की तरह उसने अपने पति को खाना बना के परोसा एवं घर के काम काज भी पूरे किए।जब सुमित मिश्रा की मां आंगनवाड़ी से घर पहुंची हाथ पैर धोने के बाद वो कमरे में घुसी तो अपने पुत्र बधू का झूलता हुआ शरीर देख कर आस पास के लोगों को बुलाई और अपने बेटे को भी खबर दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा की सुमित के द्वारा पूजा के पास छुपा के रखे हुए एक मोबाइल उसके पति को मिला था पर वो बात सुलह हो गई थी।सुबह पति को नाश्ता पूजा ने दी और आज किसी तरह का झगड़ा होने से सुमित ने इनकार किया है।सुमित ने बताया पूजा के द्वारा ऐसा गलत कदम उठाया जाएगा इसका अंदाजा नहीं था ।मैने कभी उसके गलती पर कोई ज्यादा नहीं कहा हमेशा हर जगह साथ ले जाता था और हमेशा समझाता था ।उसके इस गलत कदम से में टूट गया।बतादें लगभग 5 वर्ष पूर्व सुमित और पूजा का शादी हुआ था इनका एक 4 वर्षीय पुत्री भी है जो मामा घर गई हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पूजा के घर वाले पहुंचे और गंभीर आरोप लगाने लगे ।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और इस घटना के पीछे कौन ओर क्या कारण है इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *