Ad image

दानिसाई में नम आंखों से दी गई पूजा के पार्थिक शरीर को बिदाई

Suresh Mahapatra
2 Min Read
Oplus_16908288
WhatsApp Group Join Now

दानिसाई में नम आंखों से दी गई पूजा के पार्थिक शरीर को बिदाई

 

 

- Advertisement -

सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह पंचायत अंतर्गत दानीसाईं गांव में विगत दिनों अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाली लगभग 23 वर्षीय पूजा मिश्रा की पार्थिक शरीर जैसे ही गांव पहुंची सभी के आंखों से आंसू छलक पड़े।पूजा के पार्थिक शरीर को पति सुमित मिश्रा ने दी अंतिम बिदाई।सुमित के चेहरे में पत्नी को छोड़ कर जाने का गम साफ दिख रहा था।पत्नी को हर जगह घुमाने ले जाना उसे पसंद था । बताया जा रहा की 5 मार्च को पत्नी के इच्छा पर उसे जुबली पार्क भी घुमाने ले कर गया था।सुमित ने कहा उनके ओर उनके पत्नी के बीच वैसा किसी तरह का विवाद खड़ा हुआ ही नहीं था जिसके लिए इतना बड़ा गलत कदम उठाया गया।मेरा सुखी परिवार उसके एक गलत कदम से बिखर गया। आज दोपहर पूजा का अंतिम संस्कार समाज के विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।मुखाग्नि पति सुमित के द्वारा दी गई।इधर मायके पक्ष की ओर से हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पति, सास ओर ननद के ऊपर हत्या का मामला दर्ज करा कर जांच करने की मांग की है।सुमित मिश्रा ने कहा उसके द्वारा स्वयं आत्महत्या की गई है और उस वक्त में स्वास्थ केंद्र रोजाना की तरह ड्यूटी पर था और मां आंगनवाड़ी काम करने गई थी , इसी बीच पूजा के द्वारा आत्महत्या की गई है।हमारे बीच किसी तरह का कोई मन मुटाव था ही नहीं ।सुबह नाश्ता भी परोसी है और ऐसी गलत कदम उठाएगी ऐसा महसूस भी नहीं हुआ था।इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *