पी एल वी के सहयोग से तीन दिव्यांगो का निर्गत हुआ दिव्यांगता प्रमाण पत्र , मिलेगा पेंशन का लाभ
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका पी एल वी के सहयोग से तीन दिव्यांगो के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, उन्हें जल्द मिलेगा पेंशन का लाभ ।डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल सदर अस्पताल जमशेदपुर पहुंच कर तीन दिव्यांगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रात किए । हाड़तोपा निवासीअमित कर्मकार ,रोलाडीह निवासी बांगी मुर्मू , पावरू निवासी सबिता रानी पाल दिव्यांगों को दिसंबर माह के पांच तारीख को पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी एवं ज्योत्सना गोप के द्वारा सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर शिविर में बैठे डॉक्टरों से शारीरिक तथा मानसिक जांच करवाए गए थे।सभी दिव्यांगों के प्रमाण पत्र डालसा के पी एल वी के द्वारा उनके घर चल कर पहुंचा दिए जाएंगे एवं उनसे जरूरत के सारे दस्तावेज प्राप्त कर स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का आवेदन फॉर्म भर कर भत्ता की स्वीकृति भी दिलवाई जाएगी। दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाने से आगे भी सरकार द्वारा संचालित और भी कई जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभ मिलेगा।

